प्रयागराज, फरवरी 10 -- प्रयागराज। अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी रामकृष्ण स्वर्णकार ने मंगलवार को चतुर्थ वाहिनी पीएसी परिसर स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल का निरीक्षण किया। एडीजी ने विद्यालय शैक्षणिक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय का अनुशासन, पठन-पाठन की गुणवत्ता, कक्षाओं की स्थिति, कंप्यूटर लैब आदि की स्थिति व प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं और शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए और अधिक प्रभावी किए जाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया। उन्होंने वाहिनी परिसर में स्थित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भी भ्रमण कर सुदृढ़ीकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र, प्रधानाचार्या मंगला मिश्र, सहायक सेनानायक अब्दुल रज्जाक, शिविरपाल अमित कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक विजय सिंह आद...