वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने शुक्रवार को वाराणसी के जोन कार्यालय परिसर में काशी गंगा परिक्षेत्रीय अतिथि गृह और नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि इस प्रकार की आधुनिक सुविधाएं पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य निष्पादन, प्रशिक्षण तथा समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करेंगी। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण, निवर्तमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीर्जापुर सोमेन बर्मा, एसपी जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह, निवर्तमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौस्तुभ, सहायक पुलिस अधीक्षक जौनपुर गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक श्रृष्टि जैन, निरीक्षक रमेश यादव, निरीक्षक अखिलेश मौर्या, शिवजी सिंह, नरसिंह ओझा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.