बिजनौर, जनवरी 29 -- धामपुर। ग्राम सादुल्लाखानपुर उर्फ मधी के ग्रामीणों ने पंचायत अधिकारियों पर अनियमितता, पद के दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। आरोप लगाया कि खंड विकास कार्यालय अल्हैपुर में तैनात एडीओ पंचायत अनिल कुमार, जो ग्राम प्रधान भोपाल सिंह के निकट संबंधी हैं, अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ग्राम पंचायत के प्रशासनिक, विकासात्मक और वित्तीय कार्यों में अवैध हस्तक्षेप कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों, सरकारी धन के आवंटन और भुगतान में बंदरबांट की जा रही है, जिससे ग्राम का विकास प्रभावित हो रहा है। शिकायतकर्ता कुलदीप सिसौदिया, आदित्य, सुशील सहित ने मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उधर एडीओ अनिल कुमार ने लगे आरोपों को निराधार बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...