सुल्तानपुर, जनवरी 29 -- भदैया, संवाददाता। भदैया विकास खंड में तैनात सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) पर कर्मचारियों के उत्पीड़न और धन उगाही के आरोप लगाए गए हैं। पहले किसान यूनियन और अब पंचायत सचिवों व ब्लॉक कर्मियों ने एडीओ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से लिखित शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भदैया विकास खंड में तैनात एडीओ (ग्राम्य विकास) दिग्विजय सिंह ग्राम पंचायतों में जांच या ग्राम चौपाल के दौरान पैसे की मांग करते हैं। कर्मियों का कहना है कि यदि चौपाल या अन्य आयोजनों से धन नहीं मिलता, तो संबंधित ग्राम प्रधानों के विपक्षी लोगों से संपर्क कर फर्जी शिकायतें कराई जाती हैं, जिसके बाद जांच के नाम पर पंचायत सचिवों और कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जाता है। आधा दर्जन पंचायत सचिवों ने आरोप लगाया है कि ग्रा...