आजमगढ़, दिसम्बर 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता को काम में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। डीएम ने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा था। उप्र विकास प्राधिकरण केंद्रीयित सेवा के सहायक अभियेता (सिविल) प्रवीण कुमार श्रीवास्तव आजमगढ़ विकास प्राधिकरण में कार्यरत हैं। आरोप है कि एडीए क्षेत्र में अवैध निर्माण से संबंधित जनसामान्य, जनप्रतिनिधियों एवं आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से बार-बार शिकायतें प्राप्त होने के बाद भी वे प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे थे। मानचित्रों को मानक के विपरित संस्तुति करने और निरस्त करने की शिकायतें भी मिली थीं। जिसके बाद डीएम ने उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा था। सोमवार को उसे निलंबित कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...