आगरा, दिसम्बर 15 -- आगरा विकास प्राधिकरण के बेड़े में छह नए वाहन शामिल किए गए हैं। प्राधिकरण में जो वाहन थे वह कंडम हो गए थे। इसकी वजह से प्रवर्तन विभाग, विद्युत यांत्रिक और निर्माण विभाग के अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कभी उन्हें अपने निजी वाहनों से साइट पर जाना पड़ता था तो कभी कई इंजीनियरों को एक ही वाहन का प्रयोग करना पड़ता है। प्रवर्तन दल के पास पर्याप्त वाहन नहीं होने से परेशानी हो रही थी। विकास प्राधिकरण के पास बुलडोजर तक पर्याप्त नहीं हैं। अब विकास प्राधिकरण ने छह नई बोलेरो कार और एक पिकअप खरीदी है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि पुराने कंडम वाहनों की नीलामी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...