फिरोजाबाद, मई 7 -- फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी नेताओं ने खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छोटे कारोबारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जबकि बड़े मिलावटखोरों को विभागीय अधिकारी संरक्षण दे रहे हैं। व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री सुनील पैंगोरिया, जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा एवं महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी ने एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का सैंपल भरने के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। खुले में तेल की बिक्री के संबंध में व्यापारियों ने कहा कि फिरोजाबाद मजदूरो का शहर है। मजदूर रोज कमाता है,रोज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.