रामपुर, मई 30 -- डीएम और एसपी ने उप खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के संबंध में की बैठक। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त उप जिलाधिकारी व सीओ सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी दशा में उनके क्षेत्र में उप खनिजों का अवैध परिवहन न होने पाये। जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को भी उप खनिज की ओवरलोडिंग और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर परिवहन के मामलों में दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने खान अधिकारी व खान निरीक्षक को समस्त उप जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए उप खनिज ले जाने वाले वाहनों व उनके आवश्यक अभिलेखों की जांच करने के निर्देश दिए। 131.63 करोड़ की हुई राजस्व प्राप्ति रामपुर। जनपद में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 51.85 करोड़ की राजस्व प्राप्ति के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2024-25 में अवैध उप खनिज, अवैध प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.