प्रयागराज, मई 10 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। प्रयागराज के एडीएम सिविल सप्लाई विजय शर्मा के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। सर्किट हाउस के बाहर शुक्रवार रात हुए बच्चा पिता की उंगली छुड़ाकर भागा और कार की चपेट में आ गया। एडीएम अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रात का भोजन ग्रहण करने के बाद सर्किट हाउस के बाहर आ रहे थे। उनकी उंगली पकड़कर 12 वर्षीय बेटा पैदल चल रहा था। बेटा अचानक पिता की उंगली छुड़ाकर आइसक्रीम लेने के लिए सड़क पर भागा। सड़क पर तेजी से आ रही कार ने बच्चे को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर ही बच्चे की मौत से खलबली मच गई। इसकी जानकारी होने पर रात में कई अधिकारी एडीएम से मिलने सर्किट हाउस पहुंच गए। रातभर बच्चे का शव घर में रखा रहा। सुबह रसूलाबाद घाट पर बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी डीएसओ सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.