वाराणसी, मई 30 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कचहरी परिसर में शुक्रवार शाम करीब चार बजे अधिवक्ताओं से विवाद के बाद रसूलगढ़ (सारनाथ) निवासी 25 वर्षीय उत्कर्ष सैनी एडीएम सिटी के दफ्तर की दूसरी मंजिल की छत से कूद गया। उसकी कमर टूट गई। शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आईं हैं। उधर, वकीलों ने युवक और उसके साथी किन्नर पर गाली-गलौज, चेन छीनने के आरोप में कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। पूर्व में दर्ज एक मुकदमे की पैरवी के लिए उत्कर्ष सैनी अपने साथी किन्नर सलमा उर्फ सलमान के साथ कचहरी पहुंचा था। वहां सरैया के काजीपुरा खुर्द निवासी अधिवक्ता लाल बहादुर यादव से पुराने के केस को लेकर ही विवाद हो गया। किन्नर सलमा का आरोप है कि अधिवक्ताओं ने उत्कर्ष को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। एडीएम फाइनेंस के दफ्तर में मारपीट के दौरान लोगों ने बीच-बचाव कर छुड़ाया। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.