शामली, जुलाई 17 -- एडीएम सहारनपुर द्वारा कथित अभद्र व्यवहार से कैराना सांसद इकरा चौधरी के समर्थकों विशेषकर महिलाओं में भारी आक्रोश बना हुआ है। सांसद का कहना है कि एडीएम ने जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया है। इस संबंध में शासन और प्रशासन को शिकायत की है। एक जुलाई को सांसद इकरा चौधरी सहारनपुर कलेक्ट्रेट में गई थी। वहां पर एडीएम संतोष कुमार बहादुर के ऑफिस में छुटमलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष शमा परवीन भी काफी समय से बैठी थी। शमा परवीन ने सांसद के पास आकर अपनी समस्या बताई और कहा था कि अधिशासी अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते। वह काफी देर से यहां बैठी है लेकिन एडीएम भी नहीं आए हैं। इसके बाद सांसद इकरा चौधरी नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ एडीएम ऑफिस पहुंची। एडीएम अपराह्न तीन बजे ऑफिस में आए। नगर पंचायत अध्यक्ष शमा परवीन ने एडीएम से कहा कि अधिशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.