बेगुसराय, नवम्बर 29 -- बेगूसराय। अपर समाहर्ता बृजकिशोर चौधरी अब डीडीसी सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। सामान्य प्रशासन बिहार पटना की ओर से डीडीसी प्रवीण कुमार को स्थानांतरित करते हुए बिहार संवर्ग से उत्तराखंड संवर्ग में पदस्थापित किया गया है। डीएम ने 28 नवंबर को डीडीसी प्रवीण कुमार को विरमित कर दिया। साथ ही, एडीएम को डीडीसी का संपूर्ण प्रभार देने का निर्देश जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...