प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 15 -- कुंडा। तहसील सभागार में एसडीएम वाचस्पति सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम भू राजस्व अजय कुमार तिवारी पहुंचे। समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उसके निस्तारण के आदेश दिए। समाधान दिवस में शनिवार को 137 शिकायती पत्र आए जिसमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व, पुलिस और विकास विभाग की रही। इस मौके पर एसडीएम वाचस्पति सिंह, तहसीलदार अलख शुक्ला, बीडीओ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सत्यदेव यादव, सीओ अमरनाथ गुप्ता, आपूर्ति निरीक्षक शिव कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.