बिजनौर, अगस्त 8 -- एडीएम न्यायिक अंशिका दीक्षित ने तहसील धामपुर के ग्राम लतीफपुर उर्फ सिपाहीवाला, बेरखेड़ा व सद्दोवेर आदि बाढ़ से प्रभावित ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित तहसील स्तरीय अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्मृति मिश्रा, उप जिलाधिकारी धामपुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.