गोपालगंज, फरवरी 23 -- भोरे। एक संवाददाता सरकारी जमीन की पूर्व में की गई जमाबंदी को रद्द करने की राज्य सरकार की घोषणा के आलोक में जिले में कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में भोरे अंचल के अमवा गांव में वर्ष 2014 में भूदान प्रमाण पत्र के आधार पर उसी गांव के रघु दुसाध के नाम से खाता संख्या 59 के खेसरा नंबर 10/1 की 3.5 डिसमिल और खेसरा नंबर 78/1 की 2 डिसमिल जमीन पर चल रही जमाबंदी को एडीएम गोपालगंज ने रद्द कर दिया है। बताया जाता है कि खतीयान में उक्त भूमि 'गैर मजरूआ मालिक किस्म परती कदीम' दर्ज है और काली स्थान के सहन के रूप में उपयोग हो रही है। इसके बावजूद भूदान प्रमाण पत्र के आधार पर वर्ष 2014 में रघु दुसाध के नाम से जमाबंदी संख्या 236 कायम कर दी गई थी। स्थानीय सीओ अनुभव राय ने जमाबंदी रद्द करने की अनुशंसा एडीएम को भेजी थी। कोर्ट में सुनवाई...