सोनभद्र, जनवरी 31 -- सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ल ने शनिवार को विकास खंड करमा के ग्राम पापी में फॉर्मर रजिस्ट्री सत्यापन कार्य का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसान अरविंद कुमार मौर्य का फार्मर रजिस्ट्री सहायक मोड के माध्यम से किया गया। साथ ही प्रधान के माध्यम से पात्र एवं अपात्र कृषकों को चिन्हित भी किया गया। बूथ स्थल का निरीक्षण किया गया। ग्राम भरूंहा में भी फार्मर रजिस्ट्री एवं बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय भरूहा में साफ सफाई न रहने पर सफाई कर्मचारी की कार्य प्रणाली और शिथिलता पर रोष भी व्यक्त किया गया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ, लेखपाल, प्राविधिक सहायक, ग्राम प्रधान आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.