औरैया, फरवरी 23 -- औरैया, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी अविनाश चन्द्र मौर्य ने जनपद में संचालित बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से ककोर स्थित जनता इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें, ताकि परीक्षा की शुचिता बनी रहे। कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे पूरी सतर्कता और तनमयता के साथ ड्यूटी निभाएं। उन्होंने कहा कि यही छात्र भविष्य में देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, इसलिए परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.