श्रीनगर, अप्रैल 28 -- चारधाम यात्रा मार्ग श्रीनगर के विभिन्न स्थलों का सोमवार को अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने निरीक्षण किया। उन्होंने सभी तैयारियों को शीघ्र पूरा करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने एनआईटी मैदान, आवास विकास मैदान, फरासू समेत अन्य स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पार्किंग और ठहरने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कंट्रोल रूम में यात्रियों के फोन आने पर हर गतिविधि की समय पर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। एडीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि भूस्खलन संभावित स्थलों पर जेसीबी मशीनों की तैनाती अनिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.