सीतापुर, फरवरी 7 -- बहादुरगंज। रामपुर मथुरा के रायसेनपुर स्थित गो आश्रय स्थल का शनिवार को एडीएम न्यायिक खालिक रंजूम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पशुओं के रख रखाव व उनके देखभाल के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान गौ आश्रय स्थल पर 46.78 कुंतल चोकर 602.98 कुंतल भूसा मिला। जानवरों की जानवरों के टीकाकरण के बारे में पूछताछ की। पशु चिकित्सक राकेश मलिक को सभी जानवरों को टीकाकरण का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महेश सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रतिभा जायसवाल, जेई कमलेश कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार राकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...