बस्ती, फरवरी 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका कार्यालय का शनिवार को एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना के दौरान कार्यालय में हलचल रही। एडीएम ने पटलों पर संबधित कर्मचारियों से कार्य में प्रगति को लेकर जबाव-तलब किया। निरीक्षण के दौरान दाखिल खारिज, कर वसूली, लेखा विभाग, जन्म-मृत्यु के पटल पर कार्यो के बारे में देखा। इस दौरान नगर पालिका के टैक्स को लेकर आमजनमानस में भ्रांतियों को दूर कर लक्ष्य के सापेक्ष कर वसूली के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जन्म- मृत्यु के पटल पर प्रमाण-पत्र के बारे में जानकारी ली। एडीएम ने निर्देश दिया प्रमाण-पत्र लंबित होने की दशा में कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान निर्माण कार्य के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्वक व समय से पूरा करने क...