बिजनौर, नवम्बर 29 -- एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने और जमा हुए फार्मों को डिजिटाइज करने के लिए शनिवार को तीन विधानसभा क्षेत्र बिजनौर, नहटौर तथा चांदपुर स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। एडीएम वान्या सिंह ने निरीक्षण करते हुए बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मतदाताओं को यथासंभव सुविधा प्रदान करें और उनको सहयोग भी उपलब्ध कराएं ताकि सभी मतदाता अपने आवेदन पत्रों को भर कर जल्द से जल्द जमा कर सकें। एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने सभी मतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 4 दिसंबर की प्रतीक्षा न करें यथासंभव तत्काल अपने गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं ताकि वह उनको ऑनलाइन फीड कर सकें। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं द्वारा अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.