जौनपुर, जनवरी 5 -- जौनपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग का औचक निरीक्षण रविवार को अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व तथा प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अजय कुमार अम्बष्ट ने किया। जलकल विभाग की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और रखरखाव में कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। आपके अपने समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने पड़ताल करके रविवार के अंक में तीन महीने में एक बार भी पानी की जांच नहीं, ओटी टेस्ट पर निर्भरता शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसे संज्ञान में लेकर एडीएम ने दोपहर में निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि जिस भूमिगत टैंक से शहर को पेयजल की आपूर्ति की जाती है, उसके ऊपर झाड़ियां उगी हुई हैं और चारों ओर गंदगी फैली है। दो स्थानों पर जलजमाव भी मिला, जिससे टैंक में दूषित पानी के रिसने की आशंका बनी हुई है। एडीएम ने सहा...