बेगुसराय, जनवरी 11 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। एडीएम बृज किशोर चौधरी रविवार को खोदावंदपुर पहुंचकर यहां चलाए जा रहे किसान रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर का निरीक्षण किया। एडीएम ने खोदावंदपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन परिसर में किसान रजिस्ट्रेशन शिविर में कर्मियों से कार्य के प्रगति की जानकारी ली। साथ ही, रैयत किसानों से बात भी की। उसके बाद उन्होंने फफौत पंचायत भवन, बरियारपुर पश्चिमी पंचायत भवन तथा सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर गांव में चल रहे किसान रजिस्ट्रेशन शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश कर्मियों को दिया। किसान रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया। इस कार्य में उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग लेने की सलाह दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.