भागलपुर, फरवरी 5 -- गोराडीह प्रखंड में बुधवार को भूमि उपसमाहर्ता दिनेश राम ने किसानों के ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मोहनपुर पंचायत सहित अन्य पंचायतों का दौरा कर चल रहे कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में किसानों की सहभागिता और कार्य की प्रगति के बारे पूरी जानकारी ली। भूमि उपसमाहर्ता ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों का समय पर ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें। जिससे कोई भी सही किसान नहीं छूट सके। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात केसरी भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...