उरई, फरवरी 24 -- जालौन। नगर पालिका द्वारा बनवाए गए ट्यूबवेल व नगर में लगवाए गए वाटरकूलरों की जांच करने के लिए अपर जिलाधिकारी मंगलवार को नगर में पहुंचे। ट्यूबवेल निर्माण के दो वर्ष बाद भी अधूरे पड़े कार्य को शीघ्र पूरा कर जलापूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। नगर की जलापूर्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा दो वर्ष पूर्व ट्यूबवेलों का निर्माण कराया है। इसके अलावा गर्मी के मौसम में राहगीरों को शीतल जल पिलाने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा 12 स्थानों पर वाटर कूलर रखवाए गए हैं। जिनके निरीक्षण के लिए मंगलवार को अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नगर में पहुंचे। एडीएम ने बालाजी मंदिर से चुंगी नंबर चार बाईपास के बीच 24 लाख की लागत से बने ट्यूबवेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्यूबवेल बंद मिला। पूछने पर बताया गया कि अभी तक बिजली क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.