पीलीभीत, जून 21 -- संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम विरा ऋतु पूनिया के आने की जानकारी पर काफी संख्या में फरियादी तहसील पहुंच गए। पर यहां एसडीएम और सीओ को देखा तो मायूस हुए। बताया गया कि मंडलायुक्त के निरीक्षण के चलते वे नहीं आ सकीं। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ऋतु पूनिया को आना था। इस पर कई फरियादी व महिलाएं पहुंच गई। पर यहां एडीएम को न देख फरियादी मायूस हुए। इस पर अपनी शिकायत अधिकारियों को दे गई। कई फरियादी शिकातयों के निस्तारण के लिए आकर संतुष्ट नहीं हुए। तहसील में मौजूद लोगों ने बताया कि एडीएम ऋतु पुनिया के स्तर से समस्या का समाधान हो सकता था। समाधान दिवस में मौजूद एसडीएम और अन्य अधिकारी गहनता से उनकी समस्या को नहीं सुनते हैं। एडीएम ऋतु पूनिया ने बताया कि जो समस्या आएगी उसका निस्तारण कराने का प्रयास रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...