शामली, अप्रैल 26 -- आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भर्ती कराये जाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार कर चल रहा धरना प्रदर्शन शुक्रवार को समाप्त किया गया। पिछले तीन दिनों से यूनियन स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ एवं उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ की दोनो यूनियन द्वारा अपनी मांगो को पूरा किये जाने के सम्बन्ध में काम बन्द धरना किया जा रहा था। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एडीएम के समक्ष पालिका यूनियन के दोनो अध्यक्ष व सचिव को बुलाया गया, तथा यह आश्वासन दिया गया कि आपकी मांगों को पूर्ण किये जाने में प्रशासन सहयोग प्रदान करेगा। अपना धरना समाप्त कर पालिका के कार्य प्रारम्भ कराये जायें।बताया कि पालिका में आउटसोर्सिंग पर व्यक्ति रखने का अधिकार केवल प्रशासनिक अधिकारियो का होता है। जिस पर दोनो यूनियन के पदाधिकारियो की सहमति बनी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.