गंगापार, जनवरी 5 -- सोमवार को बारा तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में समाधान दिवस प्रभारी एडीएम आपूर्ति विजय कुमार शर्मा और घूरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा कल्बना से आए ग्रामीणों के बीच निर्माण कार्य को लेकर नोंक-झोंक हुई। इसके बावजूद समाधान दिवस प्रभारी ने निर्माण कार्य करने की अनुमति नहीं दी बल्कि एसडीएम बारा को जांच करने का आदेश दिया है। सेमरा कल्बना में हो रहे निर्माण कार्य को रविवार को तहसील प्रशासन ने सेलिंग की भूमि बता कर निर्माण कार्य को रोक दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि भू अभिलेख में उनका नाम दर्ज है।इसी प्रकरण को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों में कहासुनी हो गई थी।ग्राम पंचायत लखनपुर के प्रधान ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर बेचने की शिकायत पुनः की। शिवराजपुर के संजीव कुमार मिश्र ने मतदाता सूची में गड़बड़ी करने की शिकायत द...