कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर। जिले के एडीएम न्यायिक राजेश कुमार को नया एडीएम आपूर्ति बनाया गया है। उनकी तैनाती जिले में हाल में ही हुई थी। वहीं महेश प्रकाश को जिले का एडीएम न्यायिक बनाया गया है। दोनों की तैनाती का आदेश आ गया है। वहीं वर्तमान एडीएम आपूर्ति आशुतोष दुबे 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि दोनों की तैनाती का आदेश आ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...