पीलीभीत, फरवरी 24 -- मझोला। मझोला रेलवे स्टेशन पर इज्जतनगर रेल के मंडलीय अधिकारियों ने पहुंच कर निरीक्षण किया। गुलडिया भिंडारा नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने भी पहुंच कर एडीआरएम मनोज कुमार समेत अन्य अधिकारियों से चर्चा की। दरअसल केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद 26 फरवरी को मझोला रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि जन शताब्दी एक्सप्रेस को यहां ठहराव देकर आगे के लिए उदघाटन पूर्वक रवाना किया जाएगा। पिछले दिनों में टनकपुर से पीलीभीत होकर दिल्ली जाने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के मझोला में ठहराव के लिए एक ज्ञापन दिया गया था। इसमें अनुमोदन होने के बाद माना जा रहा था कि जल्द ही मझोला में पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो जाएगा। संभवत: इसी क्रम में एडीएमआर मनोज कुमार, डीईएन रणजीत ढकरवाल, सीनियर डीसीएम सं...