भागलपुर, जुलाई 12 -- श्रावणी मेला शुक्रवार को उद्घाटन के साथ प्रारंभ हो गया है। जिला प्रशासन के अलावे रेल प्रशासन ने भी कांवरिया के लिए अच्छी व्यवस्था की है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ एवं जीआरपी की तैनाती अच्छी संख्या में की गई है। शुक्रवार को रेलवे के एडीआरएम शिव प्रसाद सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर कांवरियों के लिए रेल विभाग द्वारा की गई व्यवस्था को देखने पहुंचे और आरपीएफ, जीआरपी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, बेहतर तरीके से काम करने के साथ ही जवानों से यह भी पूछा की कोई आवश्यकता है तो बताएं। उसे पूरा किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाटर वेंडिंग मशीन पर जाकर रेट की जानकारी ली। आरपीएफ एवं जीआरपी में जाकर उनकी समस्या को जाना और आवश्यक निर्देश दिए। एडीआरएम ने कहा कि फूड प्लाजा देर रात खुल जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.