अलीगढ़, नवम्बर 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अपर मण्डल रेल प्रबन्धक सामान्य दीपक कुमार ने सोमवार को अलीगढ़ जंक्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया। एडीआरएम ने उन्होंने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन की गहन समीक्षा की। इस क्रम में स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, टिकट काउंटर, स्टेशन मास्टर कार्यालय, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय, पार्किंग व्यवस्था एवं शौचालयों का भी जायजा लिया। अपर मण्डल रेल प्रबन्धक ने यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संरक्षा से संबंधित प्रक्रियाओं एवं अभिलेखों की जांच की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.