गाज़ियाबाद, अगस्त 6 -- ट्रांस हिंडन। एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी ने बुधवार को हिंडन एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट परिसर और टर्मिनल का जायजा लिया और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या बढ़ने के बाद से अव्यवस्था काफी बढ़ गई थी। उड़ानों को कम करने और सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने की कवायद चल रही है। ऐसे में एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी दोपहर के समय एयरपोर्ट पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश किए। उन्होंने एयरपोर्ट प्रबंधन अधिकारियों के साथ भी बैठक की। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से करीब दो सौ मीटर की दूरी तक आम लोगों की आवाजाही पर निगरानी रखें। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो भी टैक्सी व ऑटो चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.