अलीगढ़, फरवरी 25 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को तालानगरी में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो अनिल कुमार राम त्रिपाठी से मुलाकात की। व्यापारियों ने अनावश्यक मुकदमे बाजी रोकने व डाक से एक नोटिस जारी करने की मांग की। कहा कि नोटिस आने की जानकारी व्यापारी को मिलनी चाहिए। कहा कि एकतरफा कार्रवाई राज्यकर विभाग नहीं करे। व्यापारियों को सुना जाए और मौका दें। महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी, घनश्याम दास जैन, श्री किशन गुप्ता, संयोग मित्तल, राहुल गुप्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...