देहरादून, नवम्बर 14 -- फोटो- देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल ने शुक्रवार को बाल दिवस उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा और शिक्षकों की सं गीतात्मक प्रस्तुतियों से हुई। विद्यालय निदेशक पंकज होलकर ने बच्चों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। प्राचार्या हरलीन कौर चौधरी ने पंडित नेहरू के आदर्शों को याद करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। रस्साकशी और क्रिकेट जैसी मैत्रीपूर्ण प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...