देहरादून, फरवरी 20 -- देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में दो दिवसीय कॉफी मॉर्निंग और ग्रैंडपेरेंट्स डे उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्रों ने महान गणितज्ञ रामानुजन के जीवन पर आधारित एक आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। इसके अलावा जल संरक्षण और वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता सत्र आयोजित कर समाज को एक सशक्त संदेश दिया। स्कूल के निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर, प्रधानाचार्या हरलीन कौर चौधरी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...