आगरा, मार्च 7 -- सीएम के आगरा आगमन के चलते अधिवक्ताओं ने एमजी रोड पर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधिकारी को सौंपा। कहा कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं के साथ घटनाएं हो रही हैं। उसके बाद भी प्रदेश सरकार एक्ट लागू नहीं कर रही है। अधिवक्ता सरोज यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं और उनके परिवारों की जानमाल की सुरक्षा करना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। जल्द प्रदेश में एडवोकेट प्रोडेक्टशन एक्ट लागू नहीं किया तो अधिवक्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र लाखन, नरेंद्र सिंह, राजकुमार, प्रवीण शर्मा, राजीव कुमार सिंह, सुमित कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.