बरेली, फरवरी 6 -- नवाबगंज। एडवोकेट प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन की बैठक का शुक्रवार को हुई। इसमें पांच अधिवक्ताओं को संगठन की सदस्यता देने और दो की सदस्यता बहाल करने का प्रस्ताव पारित किया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार की अध्यक्षता में बैठक में हलचल, कंचन, बुशरा, अमित कुमार व मोहम्मद अशरफ को सदस्यता देने का प्रस्तव पारित किया गया। इसके साथ ही बड़ा गांव के अधिवक्ता शिवम गंगवार द्वारा नैनीताल बार में वकालत किए जाने पर उनका त्यागपत्र मंजूर कर लिया गया। इसके साथ ही अधिवक्ता ओमकार और प्रेमशंकर की सदस्यता बहाल की गई। पूर्व अध्यक्ष सुधाकर लाल रस्तोगी को संगठन का संरक्षक बनाया गया। इसमें सचिव पुष्पाल सिंह,खजांची वीरेन्द्र पटेल, सुरेंद्रपाल सिंह, बुद्धसेन आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.