देवघर, दिसम्बर 7 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। अटल बिहारी वाजपेई इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड रिवर राफ्टिंग सेंटर पिरडी हिमाचल प्रदेश में 9 से 19 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के एडवेंचर कैंप में शामिल होने के लिए झारखंड टीम रविवार को मधुपुर कॉलेज से धनबाद होते हुए रवाना हुई। महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ. रत्नाकर भारती ने टीम के सफल और सुरक्षित अभियान की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मधुपुर कॉलेज के लिए यह गर्व का विषय है कि हमारे स्वयंसेवक राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। यह अवसर युवाओं में साहस, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का विकास करेगा। इस राज्य स्तरीय दल का नेतृत्व मधुपुर महाविद्यालय की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.अनीता गुआ हेंब्रम टीम लीडर के रूप में करेंगी। मौके पर कॉलेज के डॉ.उत्तम कुमार शुक्ला, प्रो.होरे...