गढ़वा, जुलाई 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने एडवांस हाजिरी बनाने के मामले में एक राजस्व कर्मचारी सहित तीन कर्मियों पर कार्रवाई की है। वहीं दो कर्मियों के अनुपस्थित पाए जाने पर स्पष्टीकरण की मांग की है। डीसी ने मामले में राजस्व कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। वहीं एक निम्नवर्गीय लिपिक का स्थानांतरण और एक सफाई कर्मी का दो दिन का वेतन काट दिया है। मामला डंडा प्रखंड का है। डीसी नौ जुलाई को क्षेत्र भ्रमण के दौरान डंडा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के क्रम में डंडा अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी नीरज कुमार तिवारी, निम्नवर्गीय लिपिक दीपक कुमार दुबे और सफाई कर्मचारी अंजू देवी उपस्थिति पंजी में एडवांस हाजिरी बनाया हुआ पाया था। उसी मामले में डीसी ने सख्त तेवर अपनाते हुए यह कार्रवाई की है। निलंबित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.