रुद्रपुर, दिसम्बर 19 -- सितारगंज, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर सिसैया स्थित हल्दुआ रोड पर एक टेंट हाउस में गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। टेंट हाउस संचालक ने अपने ही कर्मचारियों पर एडवांस न देने से नाराज होकर आग लगाने और लॉकर में रखी नकदी चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। ग्राम सरकड़ा निवासी धर्मेंद्र कश्यप ने बताया कि उनकी टेंट की दुकान कुंवरपुर सिसैया में स्थित है। करीब दो माह से जहानाबाद, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) निवासी दो युवक दुकान पर काम कर रहे थे। 18 दिसंबर को दोनों कर्मियों ने उनसे 20 हजार रुपये एडवांस की मांग की थी। रकम न देने पर अभद्रता करते हुए दुकान बर्बाद करने की धमकी दी गई। बुकिंग कार्य के दबाव में धर्मेंद्र ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.