नई दिल्ली, फरवरी 12 -- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने अपने ही देश के पूर्व साथी क्रिकेटर रिकी पोंटिंग से महानतम ऑलराउंडर की बहस में सहमत नजर नहीं आए। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए रिकी पोंटिंग के इस दावे को चुनौती दी है कि जैक कैलिस अब तक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर हैं। पोंटिंग ने हाल ही में कैलिस की बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशंसा की थी, लेकिन गिलक्रिस्ट का मानना है कि सिर्फ आंकड़े ही महानता को परिभाषित नहीं करते और इसके बजाय उन्होंने दिवंगत शेन वॉर्न को क्रिकेट के सर्वकालिक शीर्ष खिलाड़ियों में सबसे ऊपर रखा। न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू को दिए गए एक साक्षात्कार में गिलक्रिस्ट ने कहा, "मैं समझता हूं कि रिकी किस बात पर जोर दे रहे हैं - आंकड़ों के हिसाब से, रन, विकेट और कैच, लेकिन इसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.