मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 60 हजार इंटर परीक्षार्थियों का बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। शनिवार से परीक्षार्थियों को इसे उपलब्ध करा दिया जाएगा। शुक्रवार से ही उपलब्ध कराना था, लेकिन पहले दिन किसी भी स्कूल में डाउनलोड करने की प्रक्रिया नहीं हो सकी। परीक्षा समिति ने कहा है कि एडमिट कार्ड में हेडमास्टर किसी तरह का सुधार नहीं कर सकेंगे। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराने से पहले एडमिट कार्ड पर हेडमास्टर हस्ताक्षर करेंगे और मुहर लगाएंगे। इसके बाद ही एडमिट कार्ड मान्य होगा। अधिकांश स्कूलों के हेडमास्टर ने बताया कि शनिवार से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। हालांकि, इसमें तेजी सोमवार से ही आ पाएगी। एडमिट कार्ड पर अंकित विषय में ही शामिल होंगे परीक्षार्थी दो फरवरी स...