भागलपुर, जनवरी 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मैट्रिक यानी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले जिले के 51914 परीक्षार्थियों ने स्कूलों में आयोजित सेंटअप या उत्प्रेषण जांच परीक्षा में भागीदारी की थी। अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से सेंटअप परीक्षा के रिजल्ट की मांग की है। बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 19 से 22 नवंबर तक सेंटअप परीक्षा के आयोजन के बाद स्कूलों ने परीक्षाफल का विवरण जिला शिक्षा कार्यालय में जमा किया था। छात्रों के रिजल्ट के आधार पर ही मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। 23 स्कूलों द्वारा भेजी गई सूची की सॉफ्ट कॉपी में त्रुटि के कारण इसे दोबारा मांगा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.