मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। दो फरवरी से होनेवाली इंटरमीडिएट परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं मिलने से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने सोमवार को सेवक देव नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रदर्शन किया। उग्र छात्र-छात्राओं ने मुजफ्फरपुर-देवरिया रोड को भी जाम कर प्रदर्शन किया। हंगामे के काफी देर बाद मौके पर पहुंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार अरविंद सिन्हा व पानापुर करियात थानाध्यक्ष साहुल कुमार ने छात्र-छात्राओं को समझाकर मामला शांत कराया। डीईओ ने मामले में दोषी स्कूल की प्राचार्य रीता कुमारी और एक लिपिक को निलंबित कर दिया है। इसकी पुष्टि खुद जिला शिक्षा अधिकारी ने की है। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का कहना था कि समय से उनलोगों ने परीक्षा का आवेदन व निर्धारित शुल्क विद्यालय में जमा कर दिया था। प्रायोगिक परीक्षा प्रारंभ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.