भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता साइबर ठग लोगों के बैंक खाते को खाली करने के लिए अलग-अलग तरीका और तकनीक अपना रहे हैं। नया मामला एटीएम में कार्ड चिपकने का सामने आया है। घटना को लेकर बरारी थाना क्षेत्र में रहने वाली शीला कुमारी ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि एटीएम कार्ड लेकर उन्होंने अपनी बेटी प्रीति को पैसे निकालने के लिए जीरोमाइल स्थित एसबीआई के एटीएम भेजा था। उनका कहना है कि बेटी ने मशीन में कार्ड डाला तो वह उसी में चिपक गया। काफी कोशिश के बाद भी नहीं निकला। एटीएम में ही अंकित हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर बताया गया कि ट्रांजेक्शन कैंसिल कर अपना पिन डालने पर कार्ड निकल जाएगा। ऐसा करने पर भी कार्ड नहीं निकला तो उन्हें ब्रांच जाने को कहा गया ताकि कोई स्टाफ आकर कार्ड निकाल देगा। वह वहां से निकलकर गई तो पता चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.