जमशेदपुर, जनवरी 5 -- परसुडीह थाना अंतर्गत करनडीह स्थित एक्सिस बैंक के एटीम मशीन में कार्ड फसने के बाद रुपए निकासी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में सुंदरनगर निवासी भीम सोरेन ने परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 28 दिसंबर 2025 की है। भीम ने शिकायत में बताया कि वह एक्सिस बैंक के एटीम मशीन से रुपए निकालने पहुंचा था। रुपए तो नहीं निकले पर कार्ड मशीन में ही फंस गया। काफी देर रात जब कार्ड बाहर नहीं आया तो वह कार्ड को छोड़कर निकल गया। थोड़ी देर बाद अलग अलग मद से कुल 2,84,449 रुपए खाते से निकलने का मैसेज आया। बैंक में छुट्टी होने के कारण खाते की जानकारी नहीं मिल पाई। जिससे प्राथमिकी करने में देरी हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.