रिषिकेष, जनवरी 6 -- परिवहन विभाग के सभी वाहनों की फिटनेस जांच एटीएस सेंटर से ही कराने के प्रावधान को लेकर ऑल उत्तराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन नाराज हो गई है। संस्था अध्यक्ष गजेंद्र नेगी इस प्रावधान का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय जिलों टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग आदि में एटीएस सेंटर स्थापित नहीं है। इन जिलों से दूरस्थ स्थानों पर फिटनेस जांच को सेंटर तक पहुंचने वाहन स्वामियों के लिए संभव नहीं है। उन्होंने संभागीय परिवहन विभाग के कार्यालयों में एटीएस सेंटर स्थापित होने तक पूर्व की भांति ही फिटनेस की व्यवस्था लागू रखने की मांग की है। आदेश को निरस्त करने की मांग उठाते हुए उन्होंने परिवहन आयुक्त को पत्र भेजा है, जिसमें शीघ्र कर्रवाई नहीं होने पर एसोसएिशन व उससे जुड़ी संस्थाओं के चक्काजाम व आंदोलन करने की चेतावनी भी द...