देहरादून, जनवरी 31 -- श्रीनगर। पर्वतीय टैक्सी-मैक्सी महासंघ उत्तराखंड ने परिवहन विभाग के ओर से निकाले गये वाहनों की फिटनेस स्वचालित परीक्षण स्टेशन (एटीएस) सेंटरों में ही कराएं जाने वाले आदेश का विरोध किया। वाहन स्वामियों का कहना है कि एटीएस सेंटर श्रीनगर सहित आसपास के जिले में न होने के चलते वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। महासंघ के सदस्यों ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से मिलकर एटीएस सेंटर में वाहनों कि फिटनेस कराने के एवज में मैनुअल फिटनेस कराने की बात रखी। साथ ही परिवहन विभाग के आदेश को वापस लेने कि मांग कि। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को दिए ज्ञापन में महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, सचिव महावीर बहुगुणा ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा आदेशित किया गया है कि समस्त वाहनों की फिटनेस एटीएस सेंटरों में की जायेगी। समस्त परिवहन कार्य...