प्रयागराज, जनवरी 6 -- माघ मेला-2026 को सुरक्षित और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए मंगलवार को एसपी मेला नीरज कुमार पांडेय के निर्देशन में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने संगम स्नान घाट पर मॉक ड्रिल की। इसमें एटीएस एवं मेला पुलिस की संयुक्त टीमों ने सहभाग किया। मॉक ड्रिल का मकसद मेला क्षेत्र में किसी भी संभावित आतंकी खतरे, संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई की तैयारियों को परखना था। मॉक ड्रिल में बम की सूचना प्राप्त होने, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी, भीड़ में अफरातफरी तथा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन आदि का अभ्यास किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...